तृणमूल-नक्सली गठजोड़ को नजरअंदाज कर रहा संप्रग : करात
करात ने रविवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "नक्सली कम से कम सात राज्यों में सक्रिय हैं और पड़ोसी देशों से उसके सम्बंध हैं। किसी एकमात्र राज्य व उसकी पुलिस के लिए इस समस्या से निपटना आसान नहीं है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लगातार कहते आ रहे हैं कि यह गम्भीर समस्या है लेकिन तृणमूल कांग्रेस और नक्सलियों के गठजोड़ पर उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है।"
करात ने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा, "संप्रग सरकार यह कैसे बर्दाश्त कर सकती है कि एक कैबिनेट मंत्री नक्सलियों का खुला समर्थन करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications