येदियुरप्पा को पद छोड़ देना चाहिए : करात
अगरतला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने रविवार को फिर यह बात दोहराई कि भूमि आवंटन के आरोपों में फंसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
करात ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "माकपा और अन्य वामपंथी दलों ने तीन महीने पूर्व ही येदियुरप्पा के इस्तीफे की मांग की थी क्योंकि वह निजी तौर पर इस मामले में संलिप्त हैं।"
उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार के बारे में बहुत बोलती है लेकिन जब कर्नाटक में ही ऐसी बात सामने आई है तो उसका रुख बदल गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications