रूस में शॉपिंग मॉल में आग, 2 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सरकारी प्रवक्ता आर्तयोम वेलेयेव ने बताया कि घटनास्थल से एक महिला और एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। यह हादसा उफा शहर की पांच मजिला इमारत इयूरोपा में हुआ जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के समय शॉपिंग सेंटर में बहुत ज्यादा भीड़ थी। आग 1,200 वर्गमीटर के दायरे में फैली थी जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा।
अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन तीन वजहों से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शार्ट सर्किट या फिर आग से बचने के नियमों का पालन न किए जाने की वजह से यह हादसा हुआ है।
वेलेयेव के मुताबिक संभवत: गैस का सिलेंडर फटने से आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत के नजदीक पार्किं ग में दो कारों में विस्फोट हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications