शत्रुघ्न की गिरफ्तारी के आदेश
सिन्हा को जांच में वर्ष 2010 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
तिवारी ने गौनाहा थाने के प्रभारी को निर्देश दिया है कि यदि वह इस मामले में फरार रहते हैं तो उनकी सम्पत्ति जब्त की जाए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन की अनुमति बिना पिछले साल गौनाहा थाना अंतर्गत बेलवा बहुआरी गांव में हेलीकॉप्टर उतारने के मामले में सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार भागीरथी देवी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया था।
उल्लेखनीय है कि सिन्हा राज्य की पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications