पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 4 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चालक रहित विमान (ड्रोन) से उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया। अफगानिस्तान की सीमा के निकट स्थित इस कबाइली क्षेत्र को आतंकवादियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।
एक जनवरी से अब तक किए गए चार ड्रोन हमलों में लगभग 19 लोग मारे गए हैं।
उधर, अमेरिकी ड्रोन हमलों के विरोध में उत्तरी वजीरिस्तान के मीरानशाह इलाके में हजारों कबाइलियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications