भूकम्प प्रभावितों की मदद करेगा पाकिस्तानी नागिरक

पाकिस्तान में ईदी फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईदी ने कहा है कि वह डलबेंडिन के भकूम्प प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और पीड़ितों में 400 तम्बू वितरित करेंगे।

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक सत्तार ने कहा, "मीडिया से मुझे पता चला है कि भूकम्प में 200 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मैं प्रभावितों से मिलने के लिए इलाके का दौरा करूंगा और उनकी सहायता करूंगा।"

उन्होंने कहा कि मानवता के नाते यह हमारा धर्म है कि हम जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा, "बलूचिस्तान में आई बाढ़ के दौरान लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और मैं यह महसूस करता हूं कि वह मुझसे प्यार करते हैं।"

खबरों के मुताबिक भूकम्प के बाद से लोग तम्बूओं और कम्बलों की कमी का सामना कर रहे हैं। जाड़े के समय में शिविर का इंतजाम न होने की वजह से लोग अपने क्षतिगस्त मकानों में ही रह रहे हैं।

बलूचिस्तान के उपायुक्त तुफैल बलूच ने कहा, "भूकम्प की वजह से किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है लेकिन 250 से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसकी संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि दूर दराज के इलाकों में हुए नुकसान का आकलन अभी बाकी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+