मेक्सिको में हिंसा, 7 मरे
मेक्सिको, 23 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के सेन लुईस पोतोसी प्रांत में सुरक्षाबलों और मादक पदार्थो के तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम सात लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह मुठभेड़ मेक्सिको सिटी-नुईवो लारेदो राजमार्ग पर हुई। इस मुठभेड़ में पांच संदिग्ध तस्कर और एक पुलिस अधिकारी मारा गया।
मुठभेड़ होने से पहले ही बंदूकधारियों ने अगवा किए गए एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। एक अन्य घटना में चिहुआहुआ प्रांत में शुक्रवार को दो पुलिस जांचकर्ता मारे गए और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications