दिल का दौरा पड़ने से तेंदुए की मौत
टिहरी के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) एम. के. जोशी ने रविवार को बताया कि पालकोट के ग्रामीणों ने शनिवार को इस तेंदुए को एक बाड़ में फंसा देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी डाक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसको वहां से निकालकर उपचार दिया।
जोशी ने बताया कि तेंदुए का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें उसकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र नौ से 11 वर्ष के बीच होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications