उप्र में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हरियाणा के नूंह जिले के निवासी रईस और अरशद को मथुरा के कोसीकलां इलाके से आज गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से पांच पिस्टलें और पांच मैगजीन सहित अन्य सामान्य बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक एनआईए की तरफ से मथुरा और अलीगढ़ में अवैध हिथयारों की खराद फरोख्त की सूचना दी गई थी जिस पर यह कार्यवाई की गई।
बृजलाल ने कहा कि पकड़े गये युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बरामद हथियार वे मथुरा के शेरगढ़ निवासी अपने रिश्तेदार ताहिर के कहने पर दिल्ली में एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। बाद में ताहिर भी पिस्टलें लेकर दिल्ली में इनको मिलता।
बृजलाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार अरशद के पाकिस्तान से संपर्क सामने आए हैं, जिन पर गहन जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications