पाकिस्तान में सड़क हादसे में 33 की मौत (लीड-2)
समाचार चैनल 'आज टीवी' के मुताबिक यात्रियों से भरी बस कराची के सुक्कू र के लिए रवाना हुई थी। तेज रफ्तार से आ रही एक बस सीधे एक टैंकर से जा भिड़ी। इस टैंकर में 40,000 लीटर ईंधन भरा था।
यह हादसा नूरियाबाद के निकट उस समय हुआ घायल यात्रियों को नजदीकी जामशोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक एक क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद फारुक ने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
आग भीषण होने की वजह से बस में आगे की सीट पर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके जबकि पिछली सीट पर बैठे यात्री बाहर निकलने में कामयाब रहे।
फारुख ने बताया, "सिर्फ तीन शवों की शिनाख्त की जा सकी है। जबकि अन्य शव इस कदर जल गए हैं कि उनकी शिनाख्त डीएनए परीक्षण से ही हो सकेगी।"
अग्निशमन दस्ते के विलम्ब से पहुंचने के कारण राहत कार्य देरी से शुरू हुआ। हादसे में बचे ज्यादातर लोगों को बस की खिड़की से शीशे तोड़कर निकाला गया।
इससे पहले खबर दी गई थी कि घायल यात्रियों ने बताया कि चालक उनींदा था और काफी तेजी से बस चला रहा था। चालक ने यात्रियों की तेज रफ्तार से बस नहीं चलाने की सलाह अनसुनी कर दी।
पुलिस के मुताबिक मरने वाले में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बचाव दल यात्रियों के शव बाहर निकालने में जुटा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications