अफगानी छात्र उड़ीसा लौटेंगे
भुवनेश्वर से 26 किलोमीटर दूर स्थित कटक के रावेनशॉ विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे इन छात्रों ने 13 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में स्थानीय छात्रों से हुए झगड़े के बाद उड़ीसा छोड़ दिया था। इस घटना में तीन स्थानीय छात्र और एक अफगानी छात्र को चोटें आई थीं।
पुलिस ने हिंसा की इस घटना के मामले में विश्वविद्यालय छात्र संगठन के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।
उड़ीसा के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री डी. पी. मिश्रा ने हाल ही में छात्रों और नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात की और छात्रों से उड़ीसा लौटने को कहा।
छात्र वापस लौटने के लिए तैयार हो गए हैं लेकिन उन्होंने शर्त रखी है कि वह कटक में नहीं रहेंगे बल्कि वह राजधानी भुवनेश्वर में रहेंगे।
एक अधिकारी ने कहा, "हम छात्रों के राजधानी में ठहरने के लिए जरूरी बंदोबस्त कर रहे हैं। उन्हें भुवनेश्वर से कटक आने जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications