पाकिस्तान में मुल्ला उमर के प्रशिक्षक की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को खुफिया एजेंसी और आतंकवादी सूत्रों ने इसका खुलासा किया।
पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के सेवानिवृत्त अधिकारी आमिर सुल्तान और खुफिया विभाग के एक अन्य अधिकारी सहित एक ब्रिटिश पत्रकार को अगवा कर लिया गया था।
गोपनीयता की शर्त पर खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में शनिवार को सुल्तान की हत्या कर दी गई।
सूत्र ने बताया कि सुल्तान के परिजन निर्धारित समय पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती नहीं दे पाए। मीर अली में एक स्थानीय तालिबान कमांडर ने पूर्व अधिकारी की हत्या की पुष्टि की है। हालांकि सुल्तान के परिजनों और सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications