भाखड़ा नहर में डूबने से 3 बच्चों की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम को घनौली गांव में हुआ। मृतकों की पहचान सिमरन (8), रुकसारा (6) और मोहम्मद फारुक (4) के रूप में की गई है।
एक पुलिस अधिकारी जगन्नाथ कालिया ने कहा, "मोहम्मद माजिद स्कूटर पर सवार था जबकि पत्नी और तीनों बच्चे पीछे बैठे थे।"
कालिया ने बताया कि जैसे ही रेलवे क्रांसिग बंद हुआ माजिद ने भाखड़ा नहर वाला रास्ता पकड़ लिया।
उन्होंने कहा, "माजिद ने अचानक स्कूटर से नियंत्रण खो दिया और स्कूटर फिसलकर नहर में जा गिरा। माजिद और उनकी पत्नी को एक सिख व्यक्ति ने बचा लिया लेकिन बच्चे पानी में बह गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications