चीन में मोबाइल फोन की बिक्री बढ़ी
बीजिंग स्थित एक शोध एवं विश्लेषण संस्था के मुताबिक इस साल चीन में कुल 24.6 करोड़ मोबाइल फोन बिके।
स्थानीय समाचार पत्र 'शंघाई डेली' के मुताबिक वर्ष 2011 में भी घरेलू मोबाइल बाजार का विस्तार जारी रहेगा क्योंकि सस्ती 3जी सेवाओं और विभिन्न प्रकार के स्मार्टफोन की उपलब्धता बढ़ी है।
वर्ष 2009 में चीन में 15.7 करोड़ मोबाइल फोन की बिक्री हुई थी।
पिछले साल के अंत तक चीन में कुल 80 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ता थे जिनमें से चार करोड़ लोगों के पास 3जी सेवाओं के ग्राहक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications