असम में उल्फा के 2 आतंकवादी ढेर
पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ तिनसुकिया जिले के दूमदूमा के निकट एक चाय बागान के पास हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद सैनिकों और पुलिस के कमांडो ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की।"
कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी पकड़ा गया लेकिन कम से कम तीन फरार होने में सफल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि आंतकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली। घटनास्थल से एक पिस्तौल, तीन हथगोले बरामद किए गए।
अधिकारी ने बताया कि उल्फा आतंकवादियों का एक समूह हाल ही में म्यांमार की सीमा की तरफ से दाखिल हुआ है। यह समूह इलाके में जबरन वसूली और पिछले हप्ते एक पेट्रोल पम्प पर किए गए हमले में भी शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications