अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति बरामद
शहर के अलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने इन 35 वर्षीय आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा। बरामद मूर्ति भगवान बुद्ध की है जिसकी ऊंचाई लगभग साढ़े तीन फुट है।
अलीगंज थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी किसी ग्राहक को अष्टधातु की यह मूर्ति बेचने की फिराक थे तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक तीनों पिछले करीब दो-तीन साल से इस धंधे में लिप्त हैं और प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी मौजूद अपने ग्राहकों को अष्टधातु की मूर्तियां बेचते रहे हैं।
सागर ने कहा कि फिलहाल बरामद मूर्ति कहां से लाई गई यह साफ नहीं हो पाया है..इस बारे में तीनों से पूछताछ की जा रही है। तीनों हरदोई जिले के निवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications