लौटा दी भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी रेलगाड़ी
बेंगलुरू से नई दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की 18 बोगियों में कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के करीब 1,500 कार्यकर्ता सवार थे। जब यह गाड़ी अहमदनगर जिले के सरोला स्टेशन के करीब पहुंची तो स्टेशन की सभी बत्तियां पूरी तरह बुझा दी गईं और अंधेरे का फायदा उठाते हुए रेलवे अधिकारियों ने इंजन को निकालकर रेलगाड़ी के पीछे लगा दिया।
रेलवे अधिकारियों ने इस गाड़ी में रेलवे सुरक्षा बल के 150 जवानों से भरे दो डिब्बे भी जोड़ दिए और गाड़ी को रात 1:30 बजे वापस कर्नाटक की ओर रवाना कर दिया।
काफी देर बाद जब भाजपा कार्यकर्ताओं को यह महसूस हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है तब उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर स्थित नागनसौर स्टेशन पर रेलगाड़ी रुकवाई।
एक रेलवे अधिकारी ने कहा, "महाराष्ट्र में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कठोर कदम उठाया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications