बाल ठाकरे 85 साल के हुए लेकिन कोई समारोह नहीं
बांद्रा पूर्व स्थित ठाकरे के निवास मातोश्री की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है और स्थानीय और अधिकृत लोगों को छोड़कर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
सुरक्षा के यह बंदोबस्त प्रसाशन द्वारा जारी की गई उस चेतावनी के चलते किए गए हैं जिसमें कहा गया है कि ठाकरे के जन्मदिन पर मातोश्री और रविवार शाम को षणमुखम हाल में होने वाले समारोह पर आतंकी हमला हो सकता है।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में दो दिन पहले घोषणा की थी कि ठाकरे अपने जन्मदिन पर किसी भी प्रशंसक से मुलाकात नहीं करेंगे।
ठाकरे के पोता आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे के साथ षणमुखम हॉल में आयोजित होने वाले समारोह में प्रशंसकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंग। आदित्य ने हाल ही में युवा सेना की शुरुआत की है।
सुरक्षा को लेकर पैदा हुई आशंकाओं के चलते ठाकरे ने एहतियाती उपायों के तहत समारोह से अलग रहने का फैसला किया है।
शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की शुभकामनाएं स्वीकार करने के लिए उनकी ओर से उद्धव समारोह में मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications