तिरंगा फहराना राजनीति नहीं, अलगाववादियों को चुनौती है : आडवाणी

आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर किए ताजा पोस्ट में लिखा है, "मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बात को समझेंगे कि अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में ये युवक राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं बल्कि वे अलगाववादियों को चुनौती दे रहे हैं और राज्य सरकार उन अलगाववादियों के समक्ष घुटने टेक रही है।"

उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा था कि गणतंत्र दिवस 'एक पवित्र अवसर है।' उन्होंने कहा, "यह राजनीतिक लाभ हासिल करने या राज्य और स्थानीय प्रशासन के लिए शर्मिदगी उपस्थित करने का का मौका नहीं है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "ऐसी स्थिति पैदा करने की जरूरत है जिससे समस्या को पूरी तरह से टाला जा सके।" उन्होंने कहा कि विभाजनकारी एजेंडे से बचे जाने की जरूरत है।

आडवाणी ने अपने ब्लॉग में यह जिक्र भी किया है कि उन्होंने पिछले दिनों 'फ्री प्रेस जर्नल' में एक खबर पढ़ी जिसका शीर्षक था 'लाल चौक हरे रंग में रंग सकता है पर भगवा में नहीं' (लाल चौक कैन टर्न ग्रीन, नॉट सेफ्रन)। इस खबर के साथ एक तस्वीर भी छपी थी जिसमें दिखाया गया है कि पिछले साल ईद के मौके पर भारतीय मीडिया की उपस्थिति में लाल चौक पर पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था।

आडवाणी ने कहा, "शांति भंग होने के नाम पर तिरंगा फहराने से रोकने के बजाए राज्य सरकार को उन लोगों को रोकना चाहिए जिन्होंने यह घोषणा की है कि वे लाल चौक पर तिरंगा फहराने नहीं देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+