पाकिस्तान में स्तन कैंसर के मामले बढ़ने की आशंका
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार अमेरिका में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनएसआई) की प्रमुख स्तन कैंसर विशेषज्ञ जो ऐन जुजेव्स्की ने कहा कि इस बीमारी से पाकिस्तानी आबादी का एक बड़ा हिस्सा पीड़ित है।
जुजेव्स्की ने कहा कि इस बीमारी के मामलों में कमी लाने के प्रयासों में कई चीजें बाधक बन रही हैं।
पाकिस्तान में स्तन कैंसर की वजह दुनिया में सबसे अधिक मौते होती हैं। बीमारी की मुख्य वजह आज की महिलाओं द्वारा अपनाई जा रही गलत जीवनशैली है। अधिकतर महिलाएं तब इलाज शुरू करती हैं जब कैंसर अपने अंतिम अवस्था तक पहुंच चुका होता है।
जुजेव्स्की ने कहा, "पाकिस्तान में हर साल कैंसर के औसतन 90,000 मामले सामने आते हैं। इनमें से करीब 50,000 महिलाएं ही जीवित बच पाती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications