विमान दुर्घटना के घटनाक्रम को पुनर्नियोजित करेगा पोलैंड

अप्रैल 2010 में पश्चिमी रूस में समोलेंस्क के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुए टीयू 154 विमान में कजान्सकी और पोलैंड के 95 अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ये सभी लोग वर्ष 1940 में सोवियत गुप्तचर पुलिस द्वारा मारे गए पोलैंड के सैनिकों के श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।

दुर्घटना के समय हुए घटनाक्रम को पुनर्नियोजित करने के लिए जिस विमान का उपयोग किया जाना है वह पौलेंड की वायु सेना की स्पेशल एविएशन रेजीमेंट के पास मौजूद टीयू-154 मॉडल का अंतिम विमान है। इस विमान का उपयोग उच्च स्तरीय अधिकारियों के आवागमन में किया जाता है।

पोलिस जांच आयोग के उप प्रमुख मिरोस्लेव ग्रोखोवस्की ने कहा, "इस प्रायोगिक उड़ान से दुर्घटना के समय हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे पता चल सकेगा कि दुर्घटना से पहले चालक दल ने क्या कदम उठाया था और वह इसमें क्यों सफल नहीं हुए।"

उन्होंने कहा इस प्रयोग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।

रूस के उड्डयन प्राधिकरण ने इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि विमान दुर्घटना का कारण पायलट की गलती थी।

पोलैंड के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट की यह कहकर आलोचना की थी कि इसमें सबूतों का उल्लेख नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+