प्रणब के बयान पर भड़कीं सुषमा
सुषमा ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर कहा, "प्रणब दा का बयान पढ़कर मुझे बेहद आश्चर्य हुआ, जो कि लोकसभा में सदन के नेता भी हैं।"
उन्होंने कहा, "क्या जेपीसी की मांग करना संसदीय लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करना है।"
सुषमा ने कहा, "सच्चाई यह है कि सरकार को अदालतों और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर अधिक भरोसा है। यह सरकार है जो संसदीय संस्थाओं को निर्थक बना रही है।"
मुखर्जी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा था कि यदि विपक्ष को संसदीय लोकतंत्र में भरोसा नहीं है तो उसे नक्सलियों से हाथ मिला लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र विपक्ष की जेपीसी की मांग और इसे स्वीकार न करने के सरकार के अड़ियल रवैये के कारण बर्बाद हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications