पंजाब में विस्फोट, 2 जवान घायल
लुधियाना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना में निष्क्रिय करने के लिए ले जाए जा रहे विस्फोटकों में धमाका हो जाने से सेना के कम से कम दो जवान घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की कार्रवाई 'ऑपरेशन संयम' सेना ने गत 10 नवम्बर को शुरू की थी। इसके तहत करीब 17,000 विस्फोटकों को नष्ट किया जाना है।
यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक जवान विस्फोटकों को निष्क्रिय किए जाने वाली जगह ले जा रहा था।
सेना के एक सूत्र ने बताया, "विस्फोट उस समय हुआ जब उसके हाथ में ही विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया। घायल जवानों को इलाज किया जा रहा है।"
प्रशासन को वर्ष 2004 में लावारिस विस्फोटकों का जखीरा मिला था। उसे निष्क्रिय करने का फैसला लेने में करीब छह बरस लग गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications