देहरादून में खुलेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय
देहरादून, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को देहरादून में आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय हर्रावाला में सिंचाई विभाग की 10 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा।
अटल माह के समापन अवसर पर देहरादून के बदरीपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निशंक ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि अगले माह से बीपीएल श्रेणी के लोगों को तीन रुपये किलो चावल तथा दो रुपये किलो गेहूं दिया जाएगा।
निशंक ने कहा कि प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को हवाई सेवा से जोड़ने की कवायद जल्द ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल का केंद्र बनता जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलों की खेती किसानों की आजीविका का अच्छा स्रोत बन सकती है। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी व फलों की खेती से राज्य को पचास करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सांसद टीपीएस रावत, राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल आदि उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications