गहलोत ने हंगल को दी 2 लाख की आर्थिक सहायता

95 वर्षीय हंगल पिछले लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। मुख्यमंत्री को हंगल के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के बीते दौर के जानेमाने अभिनेता ए. के. हंगल के साथ फिल्म 'शोले' और 'शराबी' में काम कर चुके बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इससे पहले आमिर खान भी हंगल की मदद करने की घोषणा कर चुके हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट काम' पर लिखा है, "यह काफी पीड़ादायक है कि बॉलीवुड के बहुत निष्ठावान एवं समर्पित कलाकारों में से एक ए. के. हंगल की हालत काफी खराब चल रही है। मुझे वेबसाइट्स के जरिये इसकी जानकारी मिली।"

उन्होंने लिखा है, "मैंने अपने कार्यालय से उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। व्यक्ति, बंधुत्व और मानवता के नाते तो हम ऐसा कर ही सकते हैं।"

उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय अमिताभ हंगल के साथ 'अभिमान', 'शोले' और 'शराबी' में काम कर चुके हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर यह स्वीकार किया है कि उन्हें 95 वर्षीय हंगल की हालत के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+