भूकंप विज्ञान पर परिचर्चा का मोदी ने किया उद्घाटन
गांधीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भूकंप विज्ञान क्षेत्र में प्रगति पर आयोजित एक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय परिचर्चा का उद्घाटन किया।
भूकंप विज्ञान अनुंसधान (आईएसआर) परिसर में आयोजित समारोह में मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के खतरों को कम करने पर ध्यान दिया है। इसके लिए एक आईएसआर की स्थापनी की गई है।
गुजरात में वर्ष 2001 में आए भूकंप की दसवीं बरसी के चार दिन पहले मोदी ने कहा, "हम केवल गुजरात के प्रत्येक हिस्से की निगरानी करने में ही सक्षम नहीं हैं, बल्कि कहीं भी आने वाले भूकंप के झटकों के बारे में जानकारी पा सकते हैं। हम पाकिस्तान स्थित क्वेटा में आने वाले भूकम्प की निगरानी करने में भी सक्षम हैं।"
मुख्यमंत्री ने विश्व भर के छात्रों को यहां आकर भूकंप अनुसंधान की सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए आमंत्रित किया। आईएसआर को विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक से वित्तीय मदद मिलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications