आधार नम्बर से मिलेगा बैंक सुविधाओं का फायदा
यूआईडीएआई के महानिदेशक और इस परियोजना निदेशक राम सेवक शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "करोड़ों भारतीयों के पास बैंकों में खाता नहीं है। एक बार आधार संख्या मिलने के बाद उन्हें बैंक में खाता खुलवाने और बैंक की अन्य सुविधाएं प्राप्त करने में सहूलियत होगी।"
उन्होंने बताया कि अगले चार सालों में 60 करोड़ लोगों को आधार कार्ड मिल जाएगा।
शर्मा के मुताबिक आधार योजना की शुरुआत पिछले साल 29 सितम्बर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की। अभी नौ राज्यों में आधार संख्या पर काम तेजी से चल रहा है। ये राज्य हैं : महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा।
शर्मा ने कहा, "आधार संख्या देश के निवासी होने का प्रमाण होगा, नागरिकता का नहीं।"
उन्होंने कहा, " इससे सरकार की योजनाओं की गुणवत्ता और कार्यो में तेजी आएगी। लोगों के सरकारी दस्तावेजों का मामला भी आधार संख्या के द्वारा सुधर जाएगा।" उन्होंने कहा कि इससे सरकारी सुविधाएं और सेवाएं पाने में होने वाली असुविधा भी कम हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications