हरिद्वार में सिलेंडर फटने से 3 की मौत (लीड-1)
हरिद्वार, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत एक ऑक्सीजन गैस कारखाने में सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
रानीपुर के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह कुंडलिया ने बताया कि शुक्रवार को गैस कारखाने में विस्फोट हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तीन घायलों को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भत्र्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर जौलीग्रांट, देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications