विभाजनकारी एजेंडे से दूर रहें दल : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना बना रहा है, वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से 'विभाजनकारी एजेंडे' से दूर रहने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'संवेदनशील' जम्मू एवं कश्मीर की शांति में बाधा नहीं पहुंचाई जानी चाहिए।

मनमोहन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस 'एक पवित्र अवसर है।' उन्होंने कहा, "यह राजनीतिक लाभ हासिल करने का मौका नहीं है और न ही राज्य और स्थानीय प्रशासन के लिए शर्मिदगी उपस्थित करने का है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "ऐसी स्थिति पैदा करने की जरूरत है जिससे समस्या को पूरी तरह से टाला जा सके।" उन्होंने कहा कि विभाजनकारी एजेंडे से बचे जाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने अपने एक बयान में कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेरी इस बात पर सभी नागरिक और राजनीतिक पार्टियां गौर करेंगी और ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे शांति और सद्भाव भंग हो अथवा गणतंत्र दिवस की मर्यादा पर आंच आए।"

प्रधानमंत्री ने भाजयुमो की 'एकता यात्रा' का अप्रत्यक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, "संवेदनशील राज्य जम्मू एवं कश्मीर में अत्यधिक संयम दिखाने की जरूरत है।"

उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर सरकार की दलीलों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी योजना के अनुसार श्रीनगर के लालचौक पर राष्ट्रध्वज फहराएगी जबकि राज्य सरकार ने कहा है कि वह इसके लिए अनुमति नहीं देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+