क्रिकेट पर सट्टा लगाते 6 गिरफ्तार
शुक्रवार की रात पुलिस ने रोहिणी के सेक्टर-16 से राजीव शर्मा, धर्मवीर सिंह, सूरज, अनिल कुमार, विशाल दुआ और गगन अरोड़ा को गिरफ्तार किया।
राजीव और उसके पांच अन्य साथी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच पर सट्टेबाजी गिरोह चला रहे थे।
पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया, " एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर राजीव शर्मा के पास सौदा करने के लिए लिए भेजा गया। उस व्यक्ति ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऊपर 1,000 रुपये का प्रस्ताव रखा और कहा कि अगर जो भी जीतेगा उसे दोगुनी राशि दी जाएगी।"
शर्मा ने कहा, पूछताछ के दौरान उन लोगों ने यह स्वीकार किया कि वे सट्टा लगा रहे थे और मोबाइल फोन के जरिए बुकिंग कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications