मकर ज्योति मुद्दे पर अदालत में याचिका दाखिल
संघम के अधिकारी स्रीनी पट्टाथनम ने संवाददाताओं को उस स्थान की तस्वीरें दिखाईं, कुछ लोगों का समूह मकर ज्योति की घटना को अंजाम देता है। उन्होंने कहा कि यह सब रुकना चाहिए।
संघम ने न्यायालय से राज्य सरकार और उसके विभिन्न विभागों पर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
संघम के अध्यक्ष सनल एदामर्कु ने सर्वोच्च न्यायालय में भी इस बारे में याचिका दाखिल की है।
श्रद्धालु मकर ज्योति के दिन दिखने वाली ज्योति को दैवीय मानते हैं और इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं।
इस साल मकर ज्योति देखने के लिए जुटी भीड़ में भगदड़ मच जाने के कारण 102 लोगों की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे।
केरल उच्च न्यायालय ने इस मामले में भीड़ का सही प्रबंधन नहीं करने के लिए केरल सरकार को फटकार लगाई है।
इस याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications