हम चाहते हैं संसद की कार्यवाही चले : गुरुदास दासगुप्ता
दासगुप्ता ने कहा, "हम चाहते हैं संसद की कार्यवाही चले। संसद को ठप्प नहीं किया जाना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम जेपीसी की गठन की मांग से किनारा कर रहे हैं। लेकिन जेपीसी की मांग को लेकर संसद की कार्यवाही को रोकना उचित नहीं है।"
उन्होंने एक रैली से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमारे सामने आज सबसे अहम मसला आर्थिक नीतियां और कीमतों में बढ़ोतरी हैं। संसद में इस पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। संसद की कार्यवाही को लगातार ठप्प नहीं रखा जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि विपक्ष वर्ष 2008 के दौरान 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में हुई अनियमितताओं की छानबीन जेपीसी से कराने की लगातर मांग करता रहा है। जबकि सरकार ने मांग को खारिज कर दिया है। इसी वजह से नौ नवम्बर से 13 दिसम्बर के दौरान चले शीतकालीन सत्र में कोई कार्य नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications