बीबीसी से होगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी
समाचार पत्र डेली मेल ने शनिवार को लिखा है कि छंटनी का गाज बागवानी, कुकरी या पाक कला, जीवन शैली, आदि से सम्बंधित वेबसाइटों पर गिरेगा। कम्पनी इस बारे में सोमवार को घोषणा करेगी।
इस साल शुरू में बीबीसी के एक अधिकारी ने कहा था कि बीबीसी अपनी 400 वेबसाइटों में से करीब आधे को बंद कर देगी। इन वेबसाइटों का बीबीसी के मुख्य कारोबार से कोई लेना देना नहीं है।
'स्ट्रीट डॉक्टर', 'की स्किल', 'फिल्म फेस्टिवल', 'स्ट्रिक्टली डांस फीवर', 'सेलेबडैक', 'स्पोर्टडैक' और 'लास्ट मिलियनेयर' वेबसाइटों के बंद होने की पूरी सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications