अशोक लीलेंड का शुद्ध लाभ 59 फीसदी घटा
चेन्नई। व्यावसायिक वाहन निर्माता कम्पनी अशोक लीलेंड लिमिटेड ने शनिवार को घोषणा की कि उसके शुद्ध लाभ में मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कम्पनी की कुल आय में हालांकि 22.5 फीसदी का इजाफा हुआ है।आलोच्य अवधि में कम्पनी को 43.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि कम्पनी की कुल आय 2,227.25 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में कम्पनी का शुद्ध लाभ 104.63 करोड़ रुपये था और कुल आय 1,817.49 करोड़ रुपये थी।
इस अवधि में कम्पनी ने 18,437 वाहन बेचे, पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 16,129 वाहनों का था।कारोबारी साल के पहले नौ महीनों में कम्पनी को 333.07 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 201.01 करोड़ रुपये का था।












Click it and Unblock the Notifications