फेसबुक ने 1.5 अरब डॉलर जुटाए
इस रकम में गोल्डमैन सैक्स और रूसी इंटरनेट कम्पनी डिजिटल स्काई टेक्न ोलॉजी द्वारा पूर्व घोषित क्रमश: 45 करोड़ और पांच करोड़ डॉलर का निवेश भी शामिल है।
अन्य एक अरब डॉलर गोल्डमैन सैक्स के ओवरसब्सक्राइब्ड ऑफरिंग से जुटाए गए हैं।
गोल्डमैन सैक्स और अन्य निवेशकों ने कम्पनी की कीमत 50 अरब डॉलर आंकी।
फेसबुक के मुख्य वित्तीय अधिकारी डैविड एबर्समैन ने कहा कि उनका कारोबार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और इस रकम से वे अपनी पूंजी बढ़ाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस रकम से वे उपलब्ध अवसरों का बेहतर दोहन कर सकेंगे। निकट भविष्य में इस रकम के उपयोग की अभी कोई योजना नहीं है।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि फेसबुक अपने कार्य का विस्तार करने के लिए निवेश के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications