प्रशिक्षण के लिए हिमाचल गए उत्तराखण्ड के 104 किसान
देहरादून, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के जड़ी-बूटी उत्पादक किसानों के 104 सदस्यीय दल को नर्सरी निर्माण की तकनीकी जानकारी लेने के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा गया है।
राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि 104 जड़ी बूटी उत्पादक काश्तकारों के दल को औषधीय पादपों की उच्चस्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार नर्सरी निर्माण की तकनीक के प्रशिक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। यह दल पालमपुर स्थित हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान एवं वहां के कृषि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण लेगा।
उपाध्यक्ष कुमार ने बताया कि दल में 71 वैसे किसान हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री जड़ी-बूटी विकास योजना के अंतर्गत जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान की ओर से छोटी तथा मध्यम श्रेणी की नर्सरियों के लिए चयनित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications