उत्तराखण्ड में सर्दी से निजात नहीं
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। यही नहीं सर्द हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राज्य में मौसम केंद्र के निदेशक ए. के. शर्मा ने बताया कि शनिवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पंतनगर में यह 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने बताया कि रात में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसकी वजह से पारा के और लुढ़कने की उम्मीद है। शर्मा ने बताया कि मैदानी इलाकों में सुबह और रात में कोहरे की समस्या बनी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications