झारखण्ड में मंत्री ने अतिरिक्त सुरक्षा मांगी
राजा पीटर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, "मुझे मुहैया कराई गई सुरक्षा पर्याप्त नहीं है। मैं इससे सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सामने सुरक्षा मामले को अक्सर उठाता रहा हूं। मुझे नक्सलियों और विरोधियों से खतरा है।"
आबकारी मंत्री ने रांची में अभी तक आवास न मुहैया कराने जाने पर भी नाखुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा, "मुझे अभी तक आवंटित आवास मिल नहीं पाया है।" राजा पीटर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (युनाइटेड) के विधायक हैं।
उल्लेखनीय है कि रांची जिले में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक है। वर्ष 2008 में जिले के बुंदू इलाके में नक्सलियों ने पूर्व मंत्री और जद-यु विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications