जगन समर्थक विधायक इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें : रेड्डी
मुख्यमंत्री ने अपने जवाबी हमले में कहा कि जगनमोहन रेड्डी दावा करते हैं कि राज्य में कांग्रेस सरकार उनकी दया पर है। उन्होंने जगनमोहन को याद दिलाया कि उनके पिता स्वर्गीय वाई.एस. राजशेखर रेड्डी कांग्रेस की ही बदौलत ही एक जन नेता बने।
नई दिल्ली में किरन कुमार रेड्डी ने कहा, "यदि राजशेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश में एक बड़े नेता बने तो यह कांग्रेस पार्टी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के चलते हुआ।"
उन्होंने कहा, "राजशेखर रेड्डी के परिवार को कांग्रेस का ऋणी होना चाहिए।"
मुख्यमंत्री का यह जवाबी हमला उस दिन आया है जब जगनमोहन पेट्रोल की कीमतों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ अपने समर्थकों सहित विशाखापट्टनम में एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 11 जनवरी को नई दिल्ली में जगन ने कहा था कि राज्य की कांग्रेस सरकार को न गिराकर वह उस पर एहसान कर रहे हैं।
तेलंगाना मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली आए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पिता की बदौलत जगन एक सांसद बने।
मुख्यमंत्री के इस हमले पर जगन का समर्थन करने वाले विधायकों ने कहा कि सरकार वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की 'खैरात' है।
जगन का समर्थन करने वाले विधायक जी. बाबू राव ने कहा, "वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की वजह से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और यह उनकी 'खैरात' है।
विशाखापट्टनम में भूख हड़ताल को सम्बोधित करते हुए राव ने कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि इसके लिए जगन से निर्देश मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications