भारद्वाज संवैधानिक विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं : कांग्रेस

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने कहा है कि कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देकर अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाह किया है। उनके मुताबिक यदि उनके फैसले से कोई आहत है तो उसके पास कानूनी रास्ता अख्तियार करने का विकल्प है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राज्यपाल का पद संवैधानिक है। संविधान के तहत ऐसे मामलों में फैसले लेने का उनका विशेषाधिकार है। पिछले कुछ महीनों से वह अपने इसी विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि कोई आहत है तो उनके पास कानूनी विकल्प खुले हैं।"

उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ना चाहिए। यह इसका समाधान भी नहीं है।"

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर सिंघवी ने कहा, "जो कोई भी यदि जम्मू एवं कश्मीर में बने शांति के माहौल को बिगाड़ेगा, वह देश की सेवा नहीं करेगा और ऐसा करने वालों की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर की सरकार सशक्त है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कदम उठाने को तत्पर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+