मोदीकेयर का स्किन केयर बाजार में प्रवेश
एसेंसुअल 20 की फेयरनेस श्रंखला में तीन नए उत्पादों को शामिल किया गया है-क्लींसर, डे क्रीमर और नाइट क्रीमर। इनकी कीमत 12,00 रुपये से 15,00 रुपये के बीच रखी गई है।
मोदीकेयर लिमिटेड के अध्यक्ष के. के. मोदी ने कहा कि इन उत्पादों के माध्यम से वे महंगी श्रेणी के त्वचा की देखभाल बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं।
मोदी ने सितम्बर 2009 में ब्यूटी केयर, पर्सनल केयर और होम केयर क्षेत्र में नौ श्रेणियों में 30 उत्पाद लांच किए थे।
नए रेंज में भारतीय त्वचा पर बेहतर असर करने वाले प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications