ब्रिटेन में 20 लाख अपराधों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती
समाचार पत्र 'सन' में छपी खबरों के मुताबिक पुलिस भी सभी दर्ज रिपोर्टों में से आधी पर ही कार्रवाई करती है, क्योंकि उसका मानना है कि उन मामलों में अपराधियों के पकड़ में आने की उम्मीद कम है।
इसका मतलब है कि हर चार में से तीन अपराध या हर मिनट चार अपराधों को दबा दिया जाता है।
इन आंकड़ों के आइने में सरकारी दावों को रखकर देखा जा सकता है, जिसमें कहा गया है कि अपराध में सात फीसदी की गिरावट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications