सड़क हादसे में 4 की मौत
किशनगंज (बिहार), 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक ट्रक और ऑटो रिक्शा में हुई सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुबह कुमहिया पुल पर एक ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे ऑटो पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।
बहादुरगंज थाने की प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि ऑटो पर सवार लोग पौआर से हरियाटांड़ जा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई है कि कोहरे के कारण यह दुर्घटना घटी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications