अमेरिकी शेयर बाजारों में रही मजबूती
वर्ष 2010 की चौथी तिमाही में जनरल इलेक्ट्रिक का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के 3.01 अरब डॉलर से बढ़कर 4.54 अरब डॉलर हो गया।
शुक्रवार को औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 49.04 अंक (0.41 प्रतिशत) बढ़कर 11,871.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैंडर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 3.09 अंक (0.24 प्रतिशत) बढ़कर 1,283.35 अंक हो गया।
इस सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। पूरे सप्ताह में डाउ जोंस 1.19 प्रतिशत बढ़ा वहीं स्टैंडर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 0.3 प्रतिशत गिरा। नैस्डैक में इस सप्ताह 1.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications