सिटीग्रुप प्रमुख पंडित का वेतन 17.5 लाख डॉलर हुआ
न्यूयार्क, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आर्थिक मंदी से प्रभावित रहे वित्तीय समूह सिटीग्रुप के प्रमुख विक्रम पंडित का वेतन एक डॉलर से बढ़ाकर 17.5 लाख डॉलर कर दिया गया है।
समूह के निदेशक मंडल के अध्यक्ष रिचर्ड पैरसन ने कहा कि लगातार दो साल तक समूह को केवल एक डॉलर प्रतिवर्ष के वेतन पर सेवाएं देने वाले पंडित का वेतन बढ़ाकर 17.5 लाख डॉलर किया गया है।
सिटीग्रुप को दिसम्बर 2007 में अमेरिकी सरकार ने 45 अरब डॉलर का प्रोत्साहन पैकेज दिया था। पिछले दिसम्बर में समूह ने सरकार को इस राशि का भुगतान कर दिया है इसके अलावा सरकार को समूह के शेयरों की बिक्री से 12 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications