उड़ीसा में 23 खदानों के संचालन की अनुमति पर रोक
उप निदेशक (खनन) उमेश चंद्र जेना ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने खदान संचालकों से वन मंजूरी, खनन लीज और अन्य अधिकारों से सम्बंधित दस्तावेज जमा करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर कागजात जमा नहीं किए गए, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उड़ीसा में देश की कुल खनिज सम्पदा का 16.92 फीसदी भंडार मौजूद है। राज्य सरकार ने राज्य में बगैर लाइसेंस खनन गतिविधियों की शिकायत मिलने पर जुलाई 2009 में जांच शुरू की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications