एसबीआई का शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़ा
बैंक ने कहा कि ऋण की मांग बढ़ने के कारण यह वृद्धि दर्ज की गई।
एसबीआई ने शेयर बाजार को बताया कि इस अवधि में उसका कुल राजस्व 16.93 फीसदी बढ़कर 24,726.73 करोड़ रुपये हो गया।
एसबीआई ने कारोबारी साल के पहले नौ महीने में कुल 8,243.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले साल की समान अवधि के शुद्ध लाभ से 12.93 फीसदी अधिक है।
तीसरी तिमाही के अंत में एसबीआई की गैर निष्पादित परिसंपत्तियां 3.17 फीसदी हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 3.11 फीसदी स्तर पर थी।
शुक्रवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में एसबीआई के शेयर 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 2,597.95 रुपये पर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications