मेट्रो सेवाएं रविवार को प्रभावित होंगी
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वाभ्यास किए जाने से रविवार को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक रूप से कटौती की जाएगी। यात्री इन स्टेशनों से 12.30 बजे के बाद यात्रा कर सकेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की घोषणा के मुताबिक हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी और केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर खंड पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों से 12.30 बजे तक इन दोनों खंडों पर स्थित स्टेशनों के लिए जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस दौरान केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों को दूसरे खंड की मेट्रो पकड़ने की छूट होगी, लेकिन उन्हें स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि अन्य खंडों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications