इस्तीफा नहीं देंगे येदियुरप्पा : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने पत्रकारों को बताया, "लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित येदियुरप्पा को अपने पद पर बने रहने का पूरा अधिकार है।"
रूडी ने कहा, "कर्नाटक की जनता के अधिकारों और उनकी आकांक्षाओं को केंद्र का एक प्रतिनिधि कुचल नहीं सकता।"
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक "राजनीतिक एजेंडे के तहत भारद्वाज को कर्नाटक में भाजपा सरकार को अस्थिर करने के लिए भेजा है।"
रूडी ने याद दिलाते हुए कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री रहते हुए भारद्वाज "इटली के व्यवसायी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि के खातों पर लगी रोक हटाने पर सहमत हुए थे।"
रूडी ने आरोप लगाया कि भारद्वाज ने "भ्रष्टाचार और घोटालों से घिरी केंद्र सरकार पर से ध्यान हटाने के लिए" येदियुरप्पा पर अभियोग चलाने की अनुमति दी है।
उल्लेखनीय है कि भारद्वाज ने शुक्रवार रात भूमि आवंटन मामले में येदियुरप्पा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications