येदियुरप्पा के खिलाफ आपराधिक मामले दाखिल
मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दायर कराने वाले वकीलों सिराजिन बाशा और के.एन. बलराज ने पत्रकारों को बताया, "अभी हमने दो शिकायतें दाखिल की हैं।"
उन्होंने कहा, "हम तीन मामलों में कुल छह शिकायतें दाखिल करा सकते हैं। शेष शिकायतों को हम सोमवार को दाखिल कराएंगे।"
ज्ञात हो कि गत 28 दिसम्बर को वकीलों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे येदियुरप्पा के खिलाफ आपराधिक अभियोग चलाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
येदियुरप्पा और उनके दो पुत्रों बी.वाई. राघवेंद्र और बी.वाई. विजयेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बी.वाई. राघवेंद्र भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं।
वकीलों ने बताया कि शिकायतें भ्रष्टाचार निरोधक कानून और अपराध प्रक्रिया संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत दाखिल कराई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications